भारतीय जलक्षेत्र में घुसा था चीनी पोत, भारतीय नौसेना ने लौटने को किया मजबूर

नई दिल्ली| पूर्वी लद्दाख में लगातार भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश में जुटा चीन हिंदी महासागर में पीछे हट रहा है. चीनी युआन वांग-श्रेणी के अनुसंधान पोत जिन्होंने पिछले महीने मलक्का जलडमरूमध्य से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था, वो वापस लौट गए हैं.

जब से इन पोतों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था भारतीय नौसेना के युद्धपोतों द्वारा इसे ट्रैक किया जा रहा था. भारतीय नौसेना ने कहा, ‘चीनी अनुसंधान पोत भारतीय जल क्षेत्र में घुस आया था, लेकिन जासूसी में संलिप्त पाए जाने के संदेह में उसे वहां से वापस लौटने के लिए मजबूर किया गया.’

हिंद महासागर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमेरिका ने मालदीव के साथ रक्षा सहयोग को लेकर समझौता किया है. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की तरफ से यह घोषणा की गई.

यह समझौता ऐसे वक्त हुआ है, जब ट्रंप प्रशासन क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी का मुकाबला करने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोग को मजबूत कर रहा है.

भारत ने जापान के साथ मिलकर हिंद महासागर में चीन की घेराबंदी करना शुरू कर दिया है. चीन को सबक सिखाने के लिए कई सालों से चली आ रही बातचीत के बाद अब भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

मुख्य समाचार

राहुल गांधी अगले सप्ताह करेंगे अमेरिका दौरा, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे व्याख्यान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा...

छत्तीसगढ़ में 22 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी...

सेंसेक्स में 1,000 अंकों की उछाल: निवेशकों के लिए 4 महत्वपूर्ण बातें

आज भारतीय शेयर बाजार में एक जोरदार उछाल देखने...

विज्ञापन

Topics

More

    छत्तीसगढ़ में 22 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी...

    ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

    भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

    सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

    Related Articles