फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल का ‘झूठी पिक्चर’ वाले बयान आम आदमी पार्टी के लिए लगातार मुसीबतें खड़ी कर रहा है. भाजपा इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पूरी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस बीच दिल्ली में बुधवार आधी रात और गुरुवार तड़के आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर कश्मीर फाइल्स का पोस्टर लगा दिया गया.
भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल बग्गा ने इसे लेकर एक ट्वीट किया जिसमें लिखा है, ‘सुनो केजरीवाल, तुम झूठी फिल्म जिसे बताते हो, वो दर्दनाक इतिहास है हमारा.’ इससे पहले गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया और कथित तौर पर कश्मीरी पंडितों का “मजाक उड़ाने” के लिये उनसे माफी की मांग की.
दरअसल बुधवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा अवरोधकों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘‘हत्या’’ करना चाहती है.
आपको बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर बीजेपी और आप के बीच जुबानी-जंग छिड़ी हुई है, केजरीवाल ने हाल ही में इस मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. भाजपा नेता और कार्यकर्ता केजरीवाल पर हमला करते रहे हैं और उन पर कश्मीरी पंडितों के दर्द का “मजाक” उड़ाने और कश्मीर में उनके “नरसंहार” पर आधारित फिल्म को झूठ बताने का आरोप लगाते रहे हैं.

द कश्मीर फाइल्स को लेकर आप और बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग, आप मुख्यालय पर लगाए पोस्टर
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories