उत्तराखंड में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, मरीजों का आकड़ा 100 के पार-9 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है लेकिन ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मरीजों का आंकड़ा सौ के पार हो गया है. जबकि नौ मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है. इलाज के बाद पांच मरीज ठीक भी हुए हैं. 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में 118 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है. जबकि नौ मरीजों की मौत हुई है.

एम्स ऋषिकेेश, दून मेडिकल कालेज, मैक्स हास्पिटल, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, आरोग्य धाम हाॅस्पिटल, हिमालयन हाॅस्पिटल, कृष्णा हाॅस्पिटल, सिटी हार्ट, जेएलएन जिला अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज चल रहा है. 

जिला             ब्लैक फंगस मरीज         मौतें
देहरादून             114                           07
ऊधमसिंह नगर    01                           01
नैनीताल              03                           01
कुल                   118                         09


मुख्य समाचार

‘ब्वारी गांव’ के रूप में चर्चित हो रहा है चिन्यालीसौड़ ब्लॉक का मथोली गांव

उत्तरकाशी जनपद में पयर्टकों का रुख आमतौर पर हर्षिल...

विज्ञापन

Topics

More

    हरिद्वार जिला कारागार में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

    हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार जिला कारागार से एक चौंकाने...

    Related Articles