भारत के इन सालों पुराने मकबरों को देखने जा सकते हैं आप, हर किसी को करते हैं आकर्षित

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। यहां कई ऐसे स्थल हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं और पर्यटकों की पहली पसंद रहते हैं। इसके अलावा भारत में कई पुराने मकबरे भी हैं, जहां लोगों को घूमना काफी पसंद होता है।

लोग इन मकबरों की खूबसूरती को निहारने आते हैं, और इनकी कलाकारी देखकर हैरान रह जाते हैं। अगर आप भी ऐसे ही मकबरों का दीदार करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको भारत के कुछ मकबरों के बारे में बताते हैं। जहां आप जा सकते हैं।


हुमायूं का मकबरा
हुमायूं के मकबरे को भारत के सबसे बड़े मकबरे के तौर पर जाना जाता है। इस मकबरे का निर्माण उनकी पत्नी हमीदा बानो बेगम ने करवाया था, और मिराक मिर्जा घियास द्वारा इस मकबरे को डिजाइन किया गया था। ये मकबरा दिल्ली में स्थित है, जिसे साल 1993 में यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में घोषित किया गया था। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।


अकबर का मकबरा
अकबर का मकबरा उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में है, जहां हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। अकबर ने साल 1605 में इस मकबरे का निर्माण शुरू करवाया था, और उनके बेटे जहांगीर ने साल 1613 में इसके निर्माण को पूरा करवाया था। इस मकबरे का निर्माण संगरमरमर और लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। यहां की कलाकारी लोगों को काफी आकर्षित करती है।

शेर शाह सूरी का मकबरा
ये मकबरा बिहार में स्थित है। शेर शाह सूरी एक पठान योद्दा थे, जिन्होंने मुगल काल में पांच साल 1540 से लेकर 1545 तक शासन किया था। वहीं, 1545 में उनकी एक आकस्मिक विस्फोट में मृत्यु हो गई थी। इस मकबरे को वास्तुकार अलीवाल खान द्वारा निर्मित किया गया है। उन्होंने लाल बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल करके इस मकबरे का निर्माण किया था। लोग इस कलाकारी को देखकर हैरान रह जाते हैं।

हजीरा मकबरा
हजीरा मकबरा कुतुबुद्दीन मुहम्मद खान को समर्पित है और ये गुजरात के वडोदरा में स्थित है। अकबर के शासनकाल के दौरान हजीरा मकबरे का निर्माण किया गया था। अकबर के बच्चों सलीम और नौरंग खान के ट्यूटर कहे जाने वाले कुतुबुद्दीन महुम्मद खान गुजरात के आखिरी सुल्तान मुजफ्फर III द्वारा पराजित हुए थे।

मुख्य समाचार

सीएम धामी ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी 130 नई बसों की सौगात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रविवार उत्तराखंड...

लखनऊ में कई बड़े होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

यूपी की राजधानी लखनऊ में कई बड़े होटलों को...

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 घायल, दो की स्थिति गंभीर

रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन में भगदड़...

राशिफल 27-10-2024: आज रविवार को इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा

मेष (Aries): मेष राशि वालों को आज नई परियोजनाओं...

Topics

More

    लखनऊ में कई बड़े होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    यूपी की राजधानी लखनऊ में कई बड़े होटलों को...

    मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 घायल, दो की स्थिति गंभीर

    रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन में भगदड़...

    Related Articles