मेट्रो का निरीक्षण और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

आगरा में सीएम मेट्रो का निरीक्षण करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं।सीएम के आगरा दौरे के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और डीएम नवनीत सिंह चहल ने तैयारियों का जायजा लिया। ताज पूर्वी गेट स्थित मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। मेट्रो अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उधर, निगम ने खेरिया एयरपोर्ट से लेकर फतेहाबाद रोड तक सड़क की विशेष सफाई कराई है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा में मेट्रो ट्रेन के काम का निरीक्षण करेंगे। फिर सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा होगी। दोपहर 1:45 बजे सीएम खेरिया एयरपोर्ट आएंगे। यहां से पहले मथुरा जाएंगे। फिर शाम 6 बजे लौटकर आगरा में बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री 1:45 बजे राजकीय वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से मथुरा जाएंगे। वहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6 बजे मथुरा से लौटकर आगरा आएंगे। 6:30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की सर्किट हाउस में समीक्षा होगी। 6:30 बजे से मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त व डीएम संग बैठक होगी। फिर मेट्रो कार्यों के निरीक्षण के लिए फतेहाबाद रोड और डिपो जा सकते हैं। करीब 7:45 बजे मुख्यमंत्री आगरा से लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं।

मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया से किया चैंपियन ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    Related Articles