उत्तराखंड परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को मिलेगी रोडवेज में नौकरी

धामी सरकार ने परिवहन निगम के मृतक आश्रित के तौर पर जिन परिवारों को सहारा नहीं मिल रहा था, बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने निगम में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों को 2017 में फ्रीज कर दिया था। इसके चलते सभी मृतक आश्रित नौकरी का इंतजार व आंदोलन कर रहे थे।साथ ही परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

बता दे कि पूर्व में हालात खराब होने के चलते पदों को फ्रीज किया गया था। आश्रितों के आंदोलन के बीच पिछले साल सितंबर में निगम की बोर्ड बैठक में तय हुआ था कि इन कर्मचारियों को संविदा पर नौकरी दी जाएगी, जिसका सभी कर्मचारी संगठनों ने भी भारी विरोध किया था।

इसके चलते निगम ने शासन को इन पदों को अनफ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। इससे मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति मिल सकेगी। वहीं, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने इस कदम का स्वागत किया। मांग की कि बाकी 3000 फ्रीज पदों को भी अनफ्रीज करके सरकार यहां विशेष श्रेणी व संविदा कर्मियों को नियमित करे।

मुख्य समाचार

CT 2025: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल-6 विकेट से हराया, कोहली का शतक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को...

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने छतरपुर में रखी बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के...

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

Topics

More

    CT 2025: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल-6 विकेट से हराया, कोहली का शतक

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को...

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    Related Articles