जानिये कब है उत्तराखंड JE की परीक्षा, 10 मार्च को हुई थी निरस्त

उत्तराखंड में राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से 10 मार्च को निरस्त जेई परीक्षा-21 का नवीन विज्ञापन अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रकाशित किया जाएगा। बता दे कि लिखित परीक्षा इसी वर्ष अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
हालांकि राज्य लोक सेवा आयोग ने जेई के 735 पदों के लिए 2021 में भर्ती निकाली थी। सात से दस मई 2022 तक जेई की परीक्षा थी। जिसके बाद 31 अगस्त 2022 को परिणाम जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में 3853 अभ्यर्थी सफल हुए थे। सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार प्रक्रिया के बीच राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले की जांच शुरू हुई। जांच में पहले 12 अभ्यर्थियों के अनुचित साधन से परीक्षा में शामिल होने की पुष्टि हुई थी।

हालांकि राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से 10 फरवरी को इन अभ्यर्थियों के नाम सार्वजनिक किए गए थे। साथ ही इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। तत्पश्चात जांच पड़ताल में 49 और अभ्यर्थियों के अनुचित साधन से परीक्षा में शामिल होने की पुष्टि हुई।

इस पर आयोग की ओर से तीन मार्च को इनके नाम सार्वजनिक करते हुए इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस बीच राज्य लोक सेवा आयोग ने एसआइटी जांच और अभ्यर्थियों के अनुचित साधनों से परीक्षा देने की पुष्टि होने पर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 को निरस्त कर दिया था।

मुख्य समाचार

दिल्ली चुनाव में बीजेपी से मिले घाव! अब पंजाब में आप की मरहम लगाने की तैयारी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली अरविंद...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    Related Articles