उत्तराखंड: बर्फबारी की सफेद चादर से ढके चारों धाम, गढ़वाल में बढ़ी ठिठुरन

गढ़वाल में लगातार हो रही बारिश-बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। औली में बुधवार को दिनभर बर्फ की फाहें गिरती रहीं। औली इस समय पर्यटकों से पैक है। यहां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी है। केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, चोपता-दुगलविट्टा, कार्तिक स्वामी समेत जिले के ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई।

बर्फबारी के बाद चोपता, दुगलविट्टा, कार्तिक स्वामी, देवरियाताल सहित कई प्रमुख स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जमा होने लगी है। 

बुधवार को दिनभर उच्च हिमालयी क्षेत्र रूपकुंड वेदन आली बगजी बुग्याल में बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में सफेद चादर बिछ गई है। देवाल के मुख्य स्थल लोहाजंग, भेकलताल, ब्रह्मताल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। उधर, बदरीनाथ, रुद्रनाथ और हेमकुंड में भी बर्फबारी जारी रही।

भारी हिमपात के कारण बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी से आगे बाधित हुआ। हालांकि, सड़क सुचारु करने में एजेंसियां जुटी रहीं।

उत्तरकाशी में दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां चार दर्जन से अधिक गावों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम समेत गंगा घाटी के हर्षिल, सुक्की, मुखबा, धराली, दयरा बुग्याल, डोडीताल और यमुना घाटी के खरसाली, जानकीचट्टी एवं मोरी की हरकीदून घाटी के सांकरी, जखोल, ओसला, गंगाड़, केदारकांठा नैटवाड़ सहित एक हजार फीट तक की ऊंचाई पर बसे गांव बर्फ से ढक गए हैं।

मुख्य समाचार

केंद्रीय बजट “विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी“: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री...

बीजापुर: सुरक्षाबलों के बीच एक और बड़ी मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर

बीजापुर| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस,...

आम बजट 2025 पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया, मनीष तिवारी बोले ये बिहार का बजट या…

शनिवार (1 फरवरी) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...

आम बजट 2025: 12 लाख तक आयकर में छूट…, एक क्लिक में जानें बजट की बड़ी बातें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार 1 फरवरी...

Topics

More

    केंद्रीय बजट “विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी“: सीएम धामी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री...

    बीजापुर: सुरक्षाबलों के बीच एक और बड़ी मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर

    बीजापुर| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस,...

    आम बजट 2025: 12 लाख तक आयकर में छूट…, एक क्लिक में जानें बजट की बड़ी बातें

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार 1 फरवरी...

    पढ़ें वित्त मंत्री के बजट भाषण की खास बातें

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार मखाना बोर्ड का...

    Related Articles