उत्तरप्रदेश: सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, बोले सपा स्वयं इसके लिए एक गंभीर खतरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसके परिणामस्वरूप महिला और बाल अपराध से जुड़े मामलों में लगातार कमी आई है।

योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि अपराधियों के मन में अब कार्रवाई का भय है। उन्होंने बताया कि 2017 में सरकार बनने के बाद सबसे पहले शोहदों पर लगाम कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया, जिसका समाजवादी पार्टी ने विरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि महिला संबंधी अपराधों में अक्सर समाजवादी पार्टी के लोग ही संलिप्त पाए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह वही पीढ़ी है जिसने कहा था, “लड़के हैं, गलती कर देते हैं।” ऐसे लोग सुरक्षा की बात नहीं कर सकते, क्योंकि वे स्वयं महिला सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा हैं। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में हर बेटी और हर व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में महिला सुरक्षा के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दे दो प्रकार के होते हैं: एक घर के अंदर और दूसरा घर के बाहर। उन्होंने बताया कि इन दोनों मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। अगर 2016 की तुलना की जाए, तो सभी प्रकार के मामलों में कमी आई है।

उदाहरण के लिए, 2016 की तुलना में 2023-24 के बीच दहेज से संबंधित घटनाओं में लगभग 17.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा, बलात्कार की घटनाओं में 25.30 प्रतिशत की कमी आई है। 2017 से 2024 के बीच प्रदेश सरकार ने नाबालिग बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों में सुधार के लिए अपने प्रॉसीक्यूशन विंग को मजबूत किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

मुख्य समाचार

बिहार में जमकर हंगामा, कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज-कन्हैया कुमार हिरासत में

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान...

शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

विज्ञापन

Topics

More

    शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

    Related Articles