जोशीमठ में पुनर्वास पैकेज के तहत अब तक सिर्फ छह प्रभावितों को मिला लाभ

उत्तराखंड के जोशीमठ में तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास पैकेज के तहत सोमवार को एक प्रभावित परिवार को 37.73 लाख रुपये का चेक वितरित किया गया। बता दे कि प्रशासन की ओर से अभी तक छह आपदा प्रभावितों को 139.57 लाख रुपये का वितरण किया जा चुका है। नगर के 357 प्रभावितों को मुआवजे का भुगतान किया जाना है।

इसी के साथ प्रशासन की ओर से तीन मार्च से आपदा प्रभावितों को पुनर्वास पैकेज के तहत मुआवजा वितरण कार्य शुरू किया गया था। पहले दिन गांधीनगर वार्ड के रिटायर्ड सूबेदार मेजर मंगलू लाल को 32.20 लाख चेक दिया गया था। इसके बाद सुनील वार्ड के बलदेव और कृष्णा पंवार को 32.46 लाख का चेक दिया गया। सोमवार को उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने गांधीनगर के आपदा प्रभावित को 37.73 लाख रुपये का चेक दिया गया।

इसी के साथ एसडीएम ने बताया कि आपदा प्रभावितों को उनके मकानों के मूल्यांकन के आधार पर मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है। नगर के 357 प्रभावितों को मुआवजे का भुगतान किया जाना है। इस मौके पर तहसीलदार रवि शाह, नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित, नायब तहसीलदार अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

मुख्य समाचार

देहरादून: नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार ग्रहण किया

देहरादून| सोमवार को उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव...

टाटा YU ने भारत में स्वायत्त वाहन तकनीक का कॉन्सेप्ट पेटेंट किया

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी नई स्वायत्त वाहन...

Topics

More

    देहरादून: नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार ग्रहण किया

    देहरादून| सोमवार को उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव...

    टाटा YU ने भारत में स्वायत्त वाहन तकनीक का कॉन्सेप्ट पेटेंट किया

    टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी नई स्वायत्त वाहन...

    Related Articles