ताजा हलचल

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज, कहा – ‘हमारे कपड़े नहीं, आपकी सोच गंदी है’

0
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा: फोटो

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ट्विटर के जरिए भाजपा पर निशाना साधा। बता दे कि उन्होंने लिखा शुक्रवार सुबह भाजपा नेताओं और भक्तों के लिए संदेश! हम बंगाली महिलाएं हैं।

हम अपनी मर्जी के मुताबिक कपड़े पहनते हैं। हम अपनी मर्जी के हिसाब से ही खाते-पीते हैं। हम उसकी ही पूजा करते हैं, जिसकी आराधना हम करना चाहते हैं। हमारे कपड़े गंदे नहीं हैं। आपकी सोच गंदी है।

असल में, इस महीने की शुरुआत में एक वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय यह कहते सुने गए थे कि महिलाएं जिन्हें देवी कहा जाता है, वे आजकल ऐसे गंदे कपड़े पहन कर निकलती हैं कि उनमें देवी का रूप दिखाई नहीं देता।

वो शूर्पणखा जैसी लगती हैं। उन्होंने इसी के साथ कहा था कि युवक भी नशे की हालत में रहते हैं, जिन्हें थप्पड़ लगाने का मन करता है।

हालांकि इसे लेकर कई नेता विजयवर्गीय की आलोचना कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी आपत्ति जताई थी। इसी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला विंग की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं का सम्मान नहीं करती और इस बयान से यह साफ हो गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version