टिहरी में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत

उत्‍तराखंड की पहाड़ी शहर टिहरी में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में गिर गई। बता दे हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसा गजा-खाड़ी मार्ग पर गजा से 2 किमी खाड़ी की ओर हुआ। जहां कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

वही गजा-खाड़ी मोटर मार्ग पर वैगनआर कार खाई में गिरने से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार सवार प्रीतम सिंह 52 पुत्र मोर सिंह निवासी भलियापानी गजा एक अन्य महिला भरोसी देवी 40 के साथ जा रहे थे।

इस दौरान दोपहर लगभग 12 बजे बंगुपानी के पास कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अतहर ने बताया कि मृतकों के स्वजन पहुंच गए हैं। कार सवार देहरादून की तरफ जा रहे थे।

मुख्य समाचार

कोलकाता में नशे में धुत फिल्म निर्देशक ने बाजार में घुसाई SUV, 1 की मौत, 8 घायल

​कोलकाता के ठाकुरपुकुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक फिल्म...

Topics

More

    कोलकाता में नशे में धुत फिल्म निर्देशक ने बाजार में घुसाई SUV, 1 की मौत, 8 घायल

    ​कोलकाता के ठाकुरपुकुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक फिल्म...

    Related Articles