वीकेण्ड् पर नैनीताल में सैलानियों की रौनक, गुलजार नजर आए पर्यटक स्थल

सरोवर नगरी का वीकेंड पर्यटन सीजन शुक्रवार से ही चढ़ने लगा। इसके चलते नगर में काफी रौनक रही। शनिवार को सैलानियों की और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता तैयारियों का दावा किया है।

पूर्व में वीकेंड पर सैलानियों का पहुंचना शनिवार से शुरू होता था लेकिन अब सैलानी शुक्रवार से ही यहां पहुंचने लगे हैं। इससे नगर के पर्यटन कारोबार में वृद्धि हुई है और पर्यटन कारोबारी बेहद खुश हैं। शुक्रवार को नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे और पार्किंग स्थल भी वाहनों से पट गए।

स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, किलबरी, केव गार्डन, चिड़ियाघर, सरिताताल, वाटरफाल, बाटनिकल गार्डन व हनुमानगढ़ी में पूरे दिन सैलानियों की भीड़ रही। सैलानियों ने शाम के वक्त नैनी झील किनारे मालरोड पर चहलकदमी का लुत्फ उठाया। दिन में नौका विहार करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा।

इधर नगर का मौसम सुहावना बना है। पूरे दिन धूप चटक धूप खिली रही। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मुख्य समाचार

विज्ञापन

Topics

More

    आग में झुलसे पवन कल्याण के बेटे, सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा इलाज

    आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण...

    Related Articles