ग्रहों के योग से मई में अच्छे नहीं हैं ये संकेत, जानिए क्या

मई महीने में बहुत से अशुभ योग बन रहे हैं। इस अशुभता का प्रमाण शास्त्रीय वाक्य भी बता रहे हैं। ’यत्र मासे महीसूनोर्जायन्ते पंचवासरा:रक्तेन पूरिता पृथ्वी,छत्रभंगस्तदा भवेत्’ अर्थात जिस मास में पांच मंगल एवं पांच बुधवार होते हैं उस मास भारी रक्तपात और अराजकता का बोलबाला होता है।

जन-धन की बहुत हानि होती है और किसी प्रदेश की सरकार का छत्र भंग हो सकता है। इस वैशाख के महीने में अर्थात 28 अप्रैल से 26 मई तक पांच मंगलवार और पांच बुधवार आएंगे। शास्त्रों के अनुसार ऐसी स्थिति में उस मास में किसी प्रदेश सरकार का छत्र भंग हो सकता है या राज्य सरकार भंग हो सकती है। गृह युद्ध जैसे आसार बन सकते हैं। 

’नोत्पात परित्यक्त:चन्द्रजो व्रजत्युदयम्। जलदहनं,पवनभयं कृद्धान्यर्घ क्षय विवृद्धयैवा।।’ अर्थात ग्रह नक्षत्र राशि जब ये चारों बुध उदय के प्रभाव में हो तो आंधी, तूफान, बवंडर, चक्रवात, ओलावृष्टि एवं भूकंप सहित अनेक प्राकृतिक आपदाओं के योग बनते हैं। भारी जनधन की हानि होती है। बुध का उदय भी 30 तारीख को हुआ था जो 26 मई तक रहेगा। यह समय भी प्राकृतिक दृष्टि से शुभ नहीं है।

’एक राशौ यदा यान्ति  चत्वार: पंच खेचरा:। प्लावयन्ति मही सर्वा रूधिरेण जलेन वा।।’ अर्थात जब एक ही राशि पर चार या पांच ग्रह का योग बनता है तब सारी पृथ्वी पर जल प्लावन या रक्त पूरित धरा का योग बनता है। 14 मई को वृष राशि में बुध ,शुक्र, राहु और सूर्य चारों ग्रह आ जाएंगे और सप्तम भाव से केतु की दृष्टि से पंच ग्रही योग बनेगा। इससे धरती पर उपद्रव, अराजकता, खून खराबा, बीमारी और अतिवृष्टि के योग बनते हैं।

मुख्य समाचार

रोहित शर्मा ने ओडीआई क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपनी राय दी: ‘यह एक अलग चुनौती है’

भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने एक साक्षात्कार में...

विज्ञापन

Topics

More

    रोहित शर्मा ने ओडीआई क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपनी राय दी: ‘यह एक अलग चुनौती है’

    भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने एक साक्षात्कार में...

    सुप्रीम कोर्ट में नए वक्फ कानून के खिलाफ 20 से ज्यादा याचिकाएं दायर

    वक्फ (संशोधन) एक्ट-2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम: 9,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, 5,000 उद्यमियों को मिलेगा मार्गदर्शन

    महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs)...

    Related Articles