बेटा संपत्ति को लेकर आए दिन करता था मारपीट, पिता ने लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली

पकड़िया गांव में मामूली कहासुनी के बीच पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुत्र को गोली मार दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। बता दे स्वजनों ने पुत्र को गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

साथ ही गुरुवार की देर रात पकड़िया निवासी बादाम सिंह और उसका पुत्र कमल सिंह घर पर परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी बीच पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पिता ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुत्र कमल को गोली मार दी। गोली लगने से कमल गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद वहां अफरी-तफरी मच गई और स्वजन कमल को लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक डाॅ. एस अब्बास ने बताया कि युवक के हृदय के नीचे दो निशान हैं, जो कारतूस के छर्रे लगना प्रतीत हो रहा है।

इधर बताया जा रहा है संपत्ति के विवाद को लेकर पुत्र आए दिन पिता के साथ मारपीट करता रहता था। गुरुवार की देर रात भी पिता-पुत्र में कहासुनी हुई। झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिष्ट ने बताया कि घायल युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुख्य समाचार

सेंसेक्स में 1,000 अंकों की उछाल: निवेशकों के लिए 4 महत्वपूर्ण बातें

आज भारतीय शेयर बाजार में एक जोरदार उछाल देखने...

ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

विज्ञापन

Topics

More

    ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

    भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

    सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

    Related Articles