अचानक भरभराकर गिरी मशरूम प्लांट की छत, मलबे के नीचे दबीं छह महिलाएं, दो की मौत

रुड़की में कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की छत अचानक गिरने से प्लांट में काम कर रही छह महिलाएं मलबे में दब गईं। बता दे आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दो महिलाओं का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूमका प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट में अक्सर 25 से 30 महिलाएं काम करती हैं। सोमवार शाम को छह महिलाएं प्लांट के स्टाेर में मशरूम रखवा रही थीं। इसी बीच अचानक छत गिर गई। छत गिरते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मलवे में दबी महिलाओं को निकालने का काम शुरू किया।

जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया। उधर दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घर वालों को मिली तो वो भी प्लांट में पहुंच गए। पुलिस ने मलवा हटाकर छह घायल महिलाओं को बाहर निकाला और झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अमृता (27) निवासी सढोली और सुदेश (38) निवासी कोटवाल आलमपुर को मृत घोषित कर दिया।

रूबी निवासी सढोली और सुबलेश निवासी सढोली की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सतेंद्री और ज्योति निवासी सढोली का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती भी मौके पर पहुंचे।

मुख्य समाचार

देहरादन: सीएम धामी ने दिए निर्देश, ‘दिवाली से पहले सड़कें हो गड्ढा मुक्त

देहरादन| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त...

महाकुंभ 2025: महाकुंभ में उर्दू शब्दों का प्रयोग बंद, ‘शाही स्नान’ नहीं होगा

अगले वर्ष होने वाला महाकुंभ का इंतजार हर कोई...

गुजरात में फर्जी कोर्ट का भंडाफोड़! नकली जज गिरफ्तार

गुजरात के गांधीनगर में एक व्यक्ति ने खुद को...

Topics

More

    गुजरात में फर्जी कोर्ट का भंडाफोड़! नकली जज गिरफ्तार

    गुजरात के गांधीनगर में एक व्यक्ति ने खुद को...

    राशिफल 22-10-2024: आज इन राशियों का हनुमान जी की कृपा से होगा मंगल

    मेष: वित्तीय लाभ की संभावना है, कामकाज में सुधार...

    Related Articles