बारिश से गिरी मकान की छत, दंपति घायल, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से अंदर सो रहे पति-पत्नी घायल हो गए। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जबकि क्षेत्र में ही एक और मकान की छत गिर गई।

ज्वालापुर स्थित मोहल्ला घोसियान में सिकंदर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका मकान पुराने समय का बना हुआ है। पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार की सुबह अचानक मकान की छत गिर गई जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो छत गिरने से घायल हो गए।

तेज आवाज के साथ छत का मलबा गिरने से घर में सो रहे अन्य सदस्य भी जाग गए। शोर शराबा होने से आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए। दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं कैथवाड़ा मोहल्ले में भी एक मकान की छत गिरी है।

मुख्य समाचार

IPL 2025 SRH Vs GT: गुजरात टाइटंस सात विकेट से जीता, हैदराबाद की लगातार चौथी हार

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 19वें मैच में एसआरएच...

राशिफल 07-04-2024: आज भगवान शिव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि:मेष राशि के जातकों के लिए आज का...

पीएम मोदी ने स्टालिन सरकार पर साधा निशाना, ‘तमिल भाषा पर गर्व तो हस्ताक्षर अंग्रेजी में क्यों!

प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में...

Topics

More

    Related Articles