त्रिवेंद्र सरकार के मंत्रियों-अधिकारियों ने खूब किए विदेश दौरे, यह कैबिनेट मंत्री रहे सबसे आगे

त्रिवेंद्र सरकार को पौने चार साल का समय पूरा हो गया है। इस दौरान मंत्रियों-अधिकारियों ने खूब विदेश दौरे किए। विदेश यात्राओं की संख्या, दिन और देशों का आकलन करें तो शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक अपने सहयोगियों पर भारी नजर आते हैं। वहीं अधिकारियों में एसीएस राधा रतूड़ी और अपर सचिव स्तर के चुनिंदा अधिकारियों को छोड़कर तकरीबन सभी अधिकारी एक या एक से अधिक बार विदेश यात्रा कर चुके हैं।

मंत्रियों के दौरे 
काबीना मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक, त्रिवेंद्र सरकार में रसूखदार मंत्री के रूप में देखे जाते हैं। सचिवालय गोपन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कौशिक ने दो विदेश यात्राओं में सात देशों का भ्रमण किया। उनके नाम कुल 17 दिन की विदेश यात्राएं दर्ज हैं।

मंत्री सतपाल महाराज ने दो बार में चार देशों की यात्राएं कीं। महाराज ने विदेश यात्राओं में सात दिन लगाए। स्वर्गीय प्रकाश पंत ने भी फ्रांस और मॉरिशस की यात्रा की थी। वन मंत्री हरक सिंह और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के नाम एक-एक विदेश यात्रा दर्ज हैं। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, यशपाल आर्य और दोनों राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत और रेखा आर्य ही ऐसे हैं जो अब तक विदेश दौरे पर नहीं गए हैं। 

अफसरों के दौरे
सचिवालय  प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार इस दौरान आईएएस, पीसीएस कैडर के कुल 31 अधिकारियों ने विदेश यात्राएं की। इसमें अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट ने चार, एसीएस मनीषा पंवार, सचिव आरके सुधांशु, अमित नेगी, नितेश झा, पंकज पांडेय और अरविंद सिंह हयांकी ने तीन- तीन बार विदेश यात्राएं की हैं। उत्तराखंड सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बात करें तो एसीएस राधा रतूड़ी अकेली अधिकारी हैं जिन्होंने एक भी बार विदेश यात्रा नहीं की।

हालांकि सभी अधिकारियों को विदेश यात्रा की अंतिम अनुमति बतौर कार्मिक विभाग प्रमुख उन्हीं के हस्ताक्षर से जारी हुई हैं। प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन भी सिर्फ एक बार पंचेश्वर डेवलपमेंट अथॉरिटी शासकीय परिषद मीटिंग के लिए एक दिनी काठमांडु दौरे पर गए हैं। दोनों ही वरिष्ठ अधिकारी लो प्रोफाइल रहकर काम करने के लिए जाने जाते हैं।  

मुख्य समाचार

CT 2025 Ind Vs Pak: पाकिस्तान 241 रनों पर सिमटी, हार्दिक-कुलदीप चमके

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025...

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने छतरपुर में रखी बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के...

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

Topics

More

    CT 2025 Ind Vs Pak: पाकिस्तान 241 रनों पर सिमटी, हार्दिक-कुलदीप चमके

    टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025...

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    Related Articles