चार घंटे 20 मिनट में होगा दिल्ली से देहरादून का सफर, ये होंगे स्टॉपेज;देखें पूरा शेड्यूल

दून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल सफल रहा। बता दे मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे नई दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और सुबह 9:50 बजे देहरादून पहुंची। ट्रेन को करीब 285 किमी की यह दूरी तय करने में चार घंटा 20 मिनट लगे। जबकि, वापसी में ट्रेन ने यह सफर साढ़े चार घंटे में पूरा किया। दोपहर दो बजे ट्रेन देहरादून से रवाना हुई और शाम करीब साढ़े छह बजे आनंद विहार पहुंची।

ट्रायल के दौरान ट्रेन हरिद्वार में पांच मिनट रुकी। वही राजधानी देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही है। देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि अभी देहरादून से दिल्ली जाने के लिए छह ट्रेनों की सुविधा है। वंदे भारत इस रूट पर सातवीं ट्रेन होगी। 25 मई को सुबह 11:00 बजे इस ट्रेन को देहरादून से हरी झंडी दिखाई जाएगी।

इसके बाद हर रोज यह ट्रेन देहरादून से दिल्ली के बीच चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के देहरादून से दिल्ली के बीच पांच स्टापेज रखे गए हैं। हालांकि, इन स्टापेज पर ट्रेन के विश्राम का समय अभी तय नहीं हुआ है। किराया भी अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ट्रेन की औसत गति 60 किमी प्रति घंटा होगी।

ये होंगे स्टॉपेज

1 देहरादून
2 हरिद्वार
3 रुड़की
4 सहारनपुर
5 मुजफ्फरनगर
6 मेरठ सिटी
7 आनंद विहार (नई दिल्ली)

मुख्य समाचार

करगिल युद्ध पर पाकिस्तान ने उगला सच, सेना प्रमुख के बयान से मची खलबली

इस्लामाबाद| साल 1999 के करगिल युद्ध में पाकिस्तान की...

राशिफल 07-09-2024: गणेश चतुर्थी के दिन क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष-: आर्थिक समस्याओं का समाधान,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,बुद्धि कौशल...

Topics

More

    Related Articles