डेंगू से पीड़ित सिपाही की मौत, तीन दिन पहले आया था बुखार; नेहरू कालोनी थाने में थे तैनात

डेंगू से पीड़ित एक सिपाही की मौत हो गई है। वह नेहरू कालोनी थाने में तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि डेंगू के कारण उनकी प्लेटलेट्स काफी गिर गई थीं। 12 अगस्त की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

पुलिस विभाग ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग सिपाही की डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है। एसीएमओ डा. सीएस रावत का कहना है कि संबंधित अस्पताल से रिपोर्ट ली जा रही है। हालांकि, अस्पताल का कहना है कि डेंगू शाक सिंड्रोम से उनकी मौत हुई है।

नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा के अनुसार, कांस्टेबल जगमोहन पंवार की कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब हुई थी, लेकिन ठीक होने के बाद वह ड्यूटी पर आने लगे थे। तीन दिन पहले बुखार के चलते वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। जहां टेस्ट करवाने पर डेंगू की पुष्टि हुई। उनकी तबीयत दिन प्रति दिन बिगड़ती गई, जिसके कारण उन्हें अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां टेस्ट करवाने के बाद पता चला कि उनके काफी अंग खराब हो चुके थे। शनिवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रहे थे। सिपाही के आकस्मिक निधन पर डीआइजी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जगमोहन पंवार वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वह मूलरूप से ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी के रहने वाले थे।

मुख्य समाचार

नाम बदलने से नहीं वाला प्रदेश का कोई भला: हरीश रावत

देहरादून| उत्तराखंड में 15 जगहों और दो सड़कों के...

Topics

More

    नाम बदलने से नहीं वाला प्रदेश का कोई भला: हरीश रावत

    देहरादून| उत्तराखंड में 15 जगहों और दो सड़कों के...

    राजस्थान के बवेर में नाइट्रोजन गैस लीक से एक की मौत, 40 लोग प्रभावित

    राजस्थान के बवेर में स्थित एक फैक्ट्री में नाइट्रोजन...

    Related Articles