देश फिर बंद की ओर बढ़ रहा, उत्तर प्रदेश में संडे तो राजस्थान में 2 दिनों का रहेगा लॉकडाउन

देश में जैसे ऐसे कोरोना तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है वैसे ही पाबंदियां नाइट कर्फ्यू उसके बाद लॉकडाउन लगने का सिलसिला शुरू हो गया है । मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी रविवार को लॉकडाउन का एलान हो गया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रविवार को पूरा प्रदेश बंद रहेगा। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान हर जिलों में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन का काम होगा। इसके साथ ही योगी सरकार ने मास्क नहीं लगाने वालों पर भी सख्ती बढ़ाई गई है।

मास्क नहीं पहनने पर पहली बार में 1,000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि दूसरी बार नियम तोड़ा तो 10 हजार रुपए देने होंगे। दूसरी ओर राजस्थान में कोरोना को काबू करने के लिए तमाम सख्तियां काम नहीं आईं तो सरकार को आखिरकार वीकेंड लॉकडाउन की तरफ बढ़ना पड़ा।

गहलोत सरकार ने शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इसका नाम वीकेंड लॉकडाउन दिया है, लेकिन पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही हैं। अशोक गहलोत ने देर रात कोरोना कोर ग्रुप के साथ बैठक कर पूरे प्रदेश वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी।

लेकिन वीकेंड लॉकडाउन के दौरान तीन उपचुनाव वाले इलाकों में वोटिंग की छूट रहेगी। इमरजेंसी और पहले से चल रहे नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में फल-सब्जी, दूध, एलपीजी और बैंकिग सेवाओं को भी शामिल किया गया है। इन्हें छोड़ शनिवार-रविवार को पूरे प्रदेश में बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।

मुख्य समाचार

राशिफल 10-02-2025: आज सोमवार को क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष-पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. संतान...

महाकुंभ- प्रयागराज पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखण्ड मण्डपम का किया अवलोकन

रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज, उत्तर...

खेल भूमि बनने के लिए उत्तराखंड ने लगा दी है लंबी छलांग

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में विकसित...

Topics

More

    राशिफल 10-02-2025: आज सोमवार को क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

    मेष-पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. संतान...

    खेल भूमि बनने के लिए उत्तराखंड ने लगा दी है लंबी छलांग

    38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में विकसित...

    दिल्ली में इस दिन होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह! आया बड़ा अपडेट

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के...

    ड्रोन दीदी – वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान

    पिथौरागढ़ की तनुजा वर्मा, गैरसैंण की रौशनी और उत्तरकाशी...

    छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

    बीजापुर| छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके में जवानों और नक्सलियों के...

    Related Articles