Rudrapur: दरोगा पर बाइक चढ़ाने वाला पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार, मचा हड़कंप; जानिए क्या था मामला

दरोगा पर बाइक चढ़ाने वाला एक आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उसका जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था। उसके फरार होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल उसकी तलाश में जुट गई है।

मंगलवार रात चेन स्नेचिंक की दो घटनाओं के बाद पुलिस ने बाइकर्स गिरोह की धर पकड़ के लिए सिडकुल चौक के पास घेराबंदी कर दी थी। पुलिस घेराबंदी देख कर बेखौफ बाइकर्स ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा जान से मारने का प्रयास किया था।

बाइक चढ़ने से दरोगा मोहन भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही बाइकर्स भी बाइक गिर जाने पर घायल हो गए थे। घायल आरोपितों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। उनका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था।

गुरुवार सुबह पुलिस कर्मी को नींद आ गयी और दूसरा बाथरूम में ब्रश करने के लिए गया था। इसी दौरान मौका पाकर संजू पुत्र प्रेम सिंह निवासी ट्रांजिट कैम्प हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार हो गया। उसके फरार होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाश का भागने का रूट खंगालना शुरू कर दिया। साथ ही रुद्रपुर में लगे सीसीटीवी भी पुलिस की अलग अलग टीम ने खंगलने शुरू कर दिये।

मुख्य समाचार

मुज़फ्फरनगर में मुस्लिम युवती से बदसलूकी और हिंदू युवक की पिटाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में एक शर्मनाक घटना...

विज्ञापन

Topics

More

    तेलंगाना ने SC श्रेणीकरण लागू करने में हासिल की पहली सफलता, आदेश जारी

    तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जातियों (SC) के भीतर उप-श्रेणियों...

    तीन राज्यों में सर्च ऑपरेशन के बाद केरल से बेंगलुरु छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार

    ​बेंगलुरु में 3 अप्रैल 2025 की रात सुड्डगुंटेपल्या इलाके...

    Related Articles