जोशीमठ: बर्फबारी ने बढ़ायी प्रभावितों की समस्या, एक हॉल में 29 लोग, हीटर सिर्फ एक

जोशीमठ में बारिश और बर्फबारी ने राहत शिविरों में रहने वाले प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बता दे कि सबसे ज्यादा परेशान नगर पालिका के एक हॉल में रखे गए नौ परिवारों के लोग हैं।
हालांकि इस हॉल में नौ परिवारों के करीब 29 सदस्य रह रहे हैं और प्रशासन ने एक ही रूम हीटर दिया हुआ है। इतने बड़े हॉल में एक हीटर से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में बड़ों के साथ बच्चे भी ठंड में ठिठुर रहे हैं।

दरअसल, भू-धंसाव से प्रभावित गांधी नगर वार्ड के नौ परिवारों के 29 लोगों को नगर पालिका के एक हॉल में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे यहां रहने वाले परिवारों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

हालांकि हॉल के बाहर अलाव जलाई हुई है। ऐसे में यहां रहने वाले प्रभावित पूरे दिन बच्चों के साथ अलाव के आसपास बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे लेकिन इससे राहत नहीं मिल पा रही।

यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वे कब तक राहत शिविरों में रहेंगे। सरकार को जल्द से जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए। प्रभावित सतेश्वरी देवी का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान होता है तब तक उन्हें प्रशासन कमरे तो दिला दे जिससे इस ठंड में कुछ राहत तो मिले।
बता दें कि शुक्रवार तड़के से नगर क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद सुबह 6 से 10 बजे तक पूरे क्षेत्र में बर्फबारी होती रही। इस दौरान 3 से 5 इंच तक बर्फ जम गई थी। मौसम में कुछ सुधार हुआ, लेकिन घने बादल छाए रहे।


वहीं, अपराह्न बाद नगर क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। साथ ही चारों तरफ की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण अधिकतम तापमान 8 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मुख्य समाचार

सीएम धामी ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी 130 नई बसों की सौगात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रविवार उत्तराखंड...

लखनऊ में कई बड़े होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

यूपी की राजधानी लखनऊ में कई बड़े होटलों को...

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 घायल, दो की स्थिति गंभीर

रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन में भगदड़...

राशिफल 27-10-2024: आज रविवार को इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा

मेष (Aries): मेष राशि वालों को आज नई परियोजनाओं...

Topics

More

    लखनऊ में कई बड़े होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    यूपी की राजधानी लखनऊ में कई बड़े होटलों को...

    मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 घायल, दो की स्थिति गंभीर

    रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन में भगदड़...

    Related Articles