Rajasthan: हत्या या आत्महत्या? एक ही परिवार के छह लोगों की हुई मौत

उदयपुर के गोगुंदा से एक संदिग्ध मामला सामने आया है। बता दे कि यह घटना आज सुबह की है जहां एक ही परिवार के छह लोग मृत पाए गए हैं। जिसमें घर के एक कमरे से चार मासूमों सहित दंपती का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूत्रों के अनुसार यह मामला थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव का है। गोगुंदा पुलिस ने बताया कि सोमवार सवेरे सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई।
कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। हालांकि मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल, पुलिस ने परिवार की पहचान उजागर नहीं की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है।

मुख्य समाचार

आज होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार

बिहार कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है....

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता

इंडोनेशिया में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस...

झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल, महाकुंभ से लौट रही थीं

झारखंड| बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्य सभा...

Topics

More

    आज होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार

    बिहार कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है....

    इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता

    इंडोनेशिया में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस...

    Related Articles