रणवीर सिंह ने शेयर की अपनी ये सेल्फी, फैन्स बोले- क्या दीपिका पादुकोण का नेकलेस चुरा लिया!

रणवीर सिंह अपने नए लुक और अंदाज से फैन्स को अक्सर सरप्राइज देते रहते हैं। अब रणवीर ने एक बार फिर अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में वह कैजुअल टी-शर्ट और कैप के साथ पर्ल नेकलेस में नजर आ रहे हैं। रणवीर की इस फोटो पर लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने दीपिका पादुकोण का नेकलेस चुराया है?

रणवीर इस फोटो में अपने होटल की बालकनी में हैं, जबकि बैकग्राउंड में बीच का खूबसूरत नजारा देखने लायक है। रणवीर पर्ल नेकलेस के साथ स्टड भी पहने हुए हैं। उन्होंने फिल्म ‘मधुमती’ के एक गाने को कैप्शन में लिखा है- “सुहाना सफर और ये मौसम हसीन, हमें डर है, हम खो न जाएं कहीं।” रणवीर की इस फोटो को कुछ ही समय में 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल हैं, जबकि कमेंट्स की संख्या हजारों में है। रणवीर के कई फैन्स ने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। इसके साथ ही कुछ लोगों ने उनके पर्ल नेकलेस को लेकर भी कमेंट किया है।

मुख्य समाचार

धूप खिलते ही टूटने लगे उत्तराखंड में ग्लेशियर, तवाघाट-लिपूलेख मार्ग बंद

उत्तर भारत में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है. इसी...

Topics

More

    मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्म गोखूल ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान...

    Related Articles