ताजा हलचल

यूपी चुनाव के लिए कल कानपुर में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी कल कानपुर में चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो करेंगी. जानकारी मुताबिक उनके रोड शो की शुरुआत महाराजपुर विधानसभा से होगी और इसका समापन गोविंद नगर में होगा. इस दौरान जहां प्रियंका गांधी महिलाओं से बातचीत करेंगी.

उत्तर प्रदेश में दो चरण का मतदान हो चुका है और अब पांच चरणों के मतदान के लिए प्रचार हो रहा है. जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी का रोड शो 16 फरवरी को दोपहर एक बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चलेगा.

Exit mobile version