उत्तराखंड: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया महादेव का रुद्राभिषेक, कुछ देर में पहुंचेंगी दून विवि

शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही उन्होंने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का भी उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

बता दे कि दूसरी ओर दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि में 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से किया जाएगा।

इसी के साथ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर आयोजित समारोह आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान 2021 बैच के स्नातक और परास्नातक के 653 और पीएचडी के 16 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति डिग्री प्रदान करेंगी।

हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अकादमी में पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। एलबीएस अकादमी के 97वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने राष्ट्रपति मसूरी पहुंच रही हैं। सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति एलबीएस अकादमी के हेलीपैड पोलोग्राउंड में पहुंचेंगीं।

मुख्य समाचार

भारत का सख्त एक्शन, कैनेडियन बॉर्डर पुलिस का अधिकारी संदीप सिंह भगोड़ा घोषित

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने मुबारक गुल

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में मुबारक...

दिल्ली के आबोहवा में घुला जहर! कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार

दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...

राशिफल 19-10-2024: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

मेष- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे. सकारात्मक ऊर्जा का...

Topics

More

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने मुबारक गुल

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में मुबारक...

    दिल्ली के आबोहवा में घुला जहर! कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार

    दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...

    राशिफल 19-10-2024: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

    मेष- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे. सकारात्मक ऊर्जा का...

    Ind Vs Nz: सरफराज और कोहली ने टीम इंडिया की पारी संभाली, अभी भी 125 रन पीछे

    टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलोर में खेले...

    केजरीवाल के बाद अब सत्येन्द्र जैन आएंगे बाहर, दिल्ली हाई से मिली जमानत

    दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी...

    Related Articles