Petrol Diesel Price : 6 महीने बाद घट सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल कच्चे तेल के दाम इंटरनेशनल बाजार में लगातार गिर रहे हैं। वहीं इस गिरावट के चलते देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने पेट्रोल डीजल के दाम 14 रुपए तक सस्ते हो सकते हैं।
बता दें कि इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमत जनवरी से कम होती जा रही है। यह अब 81 डॉलर से नीचे आ गया है। अमेरिकी क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। इस बड़ी गिरावट से भारतीय रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल की औसत कीमत घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि जल्द ही पेट्रोल डीजल के दाम सस्ता होगा। अगर ऐसा होता है तो 6 महीने बाद आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
एसएमसी ग्लोबल के मुताबिक, क्रूड में 1 डॉलर गिरावट आने पर देश की तेल कंपनियों को रिफाइनिंग पर प्रति लीटर 45 पैसे की बचत होती है। इस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम 14 रु. प्रति लीटर तक कम होने चाहिए। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक पूरी कटौती एक बार में नहीं होगी।
दाम कम होने की पहली वजह ब्रेंट तेजी से 70 डॉलर की तरफ बढ़ना है। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने के एक माह बाद असर दिखता है। वहीं ब्रेंट तेजी से 70 डॉलर की तरफ बढ़ा है।
पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की दूसरी वजह पर नजर डाले तो अभी अभी देश में पेट्रोल और डीजल की जो कीमतें हैं, उसके हिसाब से क्रूड ऑयल का इंडियन बास्केट करीब 85 डॉलर प्रति बैरल होना चाहिए, लेकिन ये 82 डॉलर के आसपास आ गया है।
अब तीसरी वजह में आपको पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उस बयान को याद दिलाते हैं। मंत्री ने कहा था कि सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री पर मुनाफा होने लगा है, लेकिन डीजल पर अब भी 4 रुपए प्रति लीटर घाटा हो रहा है। तब से अब तक ब्रेंट क्रूड करीब 10% सस्ता हो गया है। ऐसे में कंपनियां डीजल पर भी मुनाफे में आ गई हैं। ये संकेत बताते हैं कि कभी भी पेट्रोल डीजल के दाम में कमी हो सकती है।

मुख्य समाचार

IPL 2025 SRH Vs GT: गुजरात टाइटंस सात विकेट से जीता, हैदराबाद की लगातार चौथी हार

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 19वें मैच में एसआरएच...

राशिफल 07-04-2024: आज भगवान शिव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि:मेष राशि के जातकों के लिए आज का...

Topics

More

    Related Articles