जोशीमठ को लेकर मंत्री सतपाल महाराज का बड़ा बयान, बोले – ‘पाताल में नहीं गया जोशीमठ, अपनी जगह सुरक्षित खड़ा है’

उत्तराखंड के जोशीमठ में सड़कों व घरों में दरारें आने व भूधंसाव का ख़तरा बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते प्रभावितों के साथ साथ सरकार भी चिंता में हैं। हालांकि सरकार द्वारा अपने स्तर से हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

बताया जा रहा है कि इससंकट का कारण घरों के नीचे बने सेफ्टी टैंक हैं जिसका कोई ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। इस कारण स्रोत फूटने पर मिट्टीयुक्त पानी निकलने के कारण जोशीमठ की स्थति ख़राब होती जा रहे है।
हालांकि इस घटनाक्रम के बाद पौराणिक भविष्यवाणी को जोड़ते हुए प्रचारित किया गया कि जोशीमठ पाताल लोक की तरफ जा रहा है।

आपको बता दे कि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया से बातचीत में जोशीमठ से संबंधित प्रश्न पर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में जो समस्या आई है, उसके समाधान के लिए सरकार हर स्तर पर जुटी है। साथ ही उन्होंने कहा जोशीमठ पाताल लोक में नहीं गया, वह अपनी जगह सुरक्षित खड़ा है।

हालांकि कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि राज्य में सड़कें पहले भी धंसती रही हैं। साथ ही भूस्खलन व हिमस्खलन की घटनाएं होती आई हैं। वैसे भी यह संवेदनशील क्षेत्र है और भूकंपीय दृष्टि से जोन-चार व पांच के अंतर्गत है। इस क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल होती रहती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जापान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

इस दौरान वहां ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है। निर्माण कार्य में लगे श्रमिक कुछ देर के लिए रुक जाते हैं। फिर कार्य तेजी से शुरू हो जाते हैं। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र के तो आगे खिसकने की बातें आती रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जोशीमठ में राहत कार्यों में सरकार तन्मयता से जुटी है।

बता दे कि महाराज ने कहा कि जोशीमठ को लेकर इस प्रकार से प्रचार किया गया कि लोग दहशत में है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रभावितों के पुनर्वास के दृष्टिगत सेना ने भी मदद का आश्वासन दिया है। जरूरत पडऩे पर सेना मदद करेगी।

मुख्य समाचार

उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन...

कोलकाता रेप और हत्या के मामले में आया बड़ा अपडेट, संदीप घोष का पंजीकरण रद्द

कोलकाता रेप और हत्या के मामले में केंद्रीय जांच...

Ind Vs Bang Ist Test: पहला दिन अश्विन-जडेजा के नाम, टीम इंडिया का स्कोर 339/6

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले...

दिल्ली: आतिशी के साथ ये विधायक मंत्री लेंगे शपथ, एक नया नाम

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी 21 सितंबर...

Topics

More

    उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

    देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन...

    Ind Vs Bang Ist Test: पहला दिन अश्विन-जडेजा के नाम, टीम इंडिया का स्कोर 339/6

    टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले...

    Related Articles