Haridwar: जमकर मचा नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा, मेयर के पति पर लगा आरोप

आज मंगलवार को हरिद्वार में नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा मज गया। बता दे कि बैठक में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल पार्षदों को शांत कराया। वहीं, हंगामे के बाद बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई है। अब बैठक 24 दिसंबर को होगी।

बता दें कि नगर निगम में बोर्ड बैठक शुरू ही हुई थी कि भाजपा पार्षद ने मेयर के पति अशोक शर्मा पर नगर निगम के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। इस दौरान उनके साथ अन्य पार्षद भी धरने पर बैठ गए। उधर, कांग्रेसी पार्षद मेयर के समर्थन में आ गए।
भाजपा पार्षद विनीत जौली ने कहा कि मेयर अनिता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा प्रोसीडिंग में छेड़छाड़ करते हैं।

हालांकि पार्षदों ने कहा कि मेयर के पति निगम के हर कार्य में हस्तक्षेप करते हैं। वार्डों में जनहित के कार्यों में हस्तक्षेप होने से कई काम अटके पड़े हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि निगम की जगह कैंप कार्यालय में निर्माण कार्य के प्रस्ताव फाइनल करते हैं। इसके बाद अन्य भाजपा पार्षदों ने भी एक-एक कर सवाल उठाए।
उधर, मेयर अनिता शर्मा ने प्रोसीडिंग में छेड़छाड़ के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रोसीडिंग नगर निगम में ही होती है। कुछ पार्षद राजनीति के तहत इस तरीके के आरोप लगा रहे हैं।

मुख्य समाचार

राशिफल 02-04-2025: आज गणेश जी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष- आमदनी में वृद्धि होगी. कुटुंबों में वृद्धि होगी....

Topics

More

    राशिफल 02-04-2025: आज गणेश जी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    मेष- आमदनी में वृद्धि होगी. कुटुंबों में वृद्धि होगी....

    नाम बदलने से नहीं वाला प्रदेश का कोई भला: हरीश रावत

    देहरादून| उत्तराखंड में 15 जगहों और दो सड़कों के...

    राजस्थान के बवेर में नाइट्रोजन गैस लीक से एक की मौत, 40 लोग प्रभावित

    राजस्थान के बवेर में स्थित एक फैक्ट्री में नाइट्रोजन...

    Related Articles