वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे सिलिंडर

मथुरा के वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कोई भी रेस्टोरेंट के पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस दौरान जैसे ही धमाके के साथ गैस सिलिंडर फटे तो दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब रेस्टोरेंट मालिन ने राहत की सांस ली। आग में 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह रेस्टोरेंट में करीब 7:30 बजे आग लग गई। आग की घटना के दौरान रेस्टोरेंट के साथ आसपास के लोगों में आगरा तफरी मच गई। लोग रेस्टोरेंट से भागने लगे।

सूचना मिलते ही तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।

मुख्य समाचार

CT 2025: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल-6 विकेट से हराया, कोहली का शतक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को...

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने छतरपुर में रखी बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के...

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

Topics

More

    CT 2025: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल-6 विकेट से हराया, कोहली का शतक

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को...

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    Related Articles