खुशखबरी: बेटी के पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी संग अस्पताल से शेयर की तस्वीर

भोजपुरी अभिनेता, गायक और राजनेता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर से खुशियों की किलकारी गूंजी है। बता दे कि उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।

हालांकि मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर अपने फैंस तक यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने अस्पताल से पत्नी सुरभि के साथ फोटो शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी।

जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
साथ ही मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा- “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है…आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है…उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे…सुरभि-मनोज तिवारी”।
बता दे कि मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले ही अपनी पत्नी की गोद भराई की वीडियो साझा की थी। अभिनेता 51 साल की उम्र में तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से भी एक बेटी है जिसका नाम रीति है। साल 2012 में दोनों ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी और साल 2020 में पहली बेटी सान्विका के माता-पिता बने। अब उनके घर में तीसरी बार बेटी का आगमन हुआ है।

मुख्य समाचार

राशिफल 20-10-2024: करवा चौथ का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-जानिए

मेष- आज आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती...

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद

नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से...

Ind Vs Nz: बेंगलुरु टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, न्यूजीलैंड को अंतिम दिन बनाने होंगे 107 रन

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जा...

Topics

More

    Ind Vs Nz: बेंगलुरु टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, न्यूजीलैंड को अंतिम दिन बनाने होंगे 107 रन

    भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जा...

    उत्तराखंड स्थापना दिवस विशेष: 24 साल के सफर में आधी आबादी ने भरी ऊंची उड़ान

    देहरादून| पृथक उत्तराखण्ड राज्य के गठन में महिलाओं की...

    तत्काल प्रभाव से हटाएं गए झारखंड के डीजीपी, ईसीआई ने दिए निर्देश

    भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक...

    Related Articles