आज शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा लैंडर विक्रम, छात्र देखेंगे सीधा प्रसारण

देश के सबसे महत्वाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

सभी आवासीय स्कूलों के छात्र लाइव प्रसारण देखेंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाए।

राज्य में आपदा को देखते हुए इस समय स्कूल खोलने व्यावहारिक दृष्टि से संभव नहीं हैं। प्रदेश के सभी सीईओ को निर्देश दिया गया कि राजीव गांधी आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं सभी आवासीय स्कूलों में इसके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाए। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को घर पर लाइव प्रसारण देखने के लिए प्रेरित किया जाए।

मुख्य समाचार

आंध्र प्रदेश की एक पटाखा बनाने वाली कंपनी में आग, अब तक आठ मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश की एक पटाखा बनाने वाली कंपनी में...

अंबेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा को देंगे विकास परियोजनाओं का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ....

विज्ञापन

Topics

More

    IPL 2025 PBKS Vs SRH: अभिषेक शर्मा के तूफान उड़ी पंजाब किंग्स, एसआरएच 8 विकेट से जीती

    शनिवार को आईपीएल 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला हैदराबाद...

    राशिफल 13-04-2025: आज सूर्य देव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    मेष राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. नौकरी-चाकरी की स्थिति...

    Related Articles