Joshimath: एक बार फिर मंडराया सिंहधार वार्ड में खतरा…अचानक धंसी मकान की छत

उत्तराखंड में भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ में एक बार फिर मकानों में दरारें गहरी होने लगी हैं। बताया जा रहा है कि सिंहधार वार्ड स्थित असुरक्षित घोषित किए एक मकान में बुधवार रात तेज आवाज के साथ दरारें बढ़ गईं, जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए।

हालांकि परिवार का आरोप है कि उन्हें होटल से जबरन बाहर किया गया था। जिसके बाद वे असुरक्षित घर में रहने के लिए मजबूर हुए। वहीं, प्रशासन ने प्रभावित परिवार को नगर पालिका में शिफ्ट करने के लिए कहा है।

इसी के साथ सिंहधार वार्ड में स्टेट बैंक के पास प्रकाश भोठियाल का मकान है। प्रकाश ने बताया कि बुधवार रात 10:40 बजे तेज आवाज आई। ऐसा लगा जैसे कुछ चटक गया हो, जिससे परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए।


हालांकि बृहस्पतिवार सुबह उठकर देखा तो घर की सीढ़ी छत से चिपकी गई। घर की छत भी धंस गई और दीवार की दरारें गहरी हो गईं। प्रकाश ने आरोप लगाया कि राहत शिविर में रहने के दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी।


इतना ही नहीं वह गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती हुआ था। परिवार के लोग भी उसके साथ थे। उसी समय होटल व्यवसायी और नोडल अधिकारी ने उन्हें फोन कर होटल का कमरा खाली करने के लिए बोल दिया।


हालांकि उनको बताया गया यात्रा सीजन में होटल की बुकिंग आनी शुरू हो गई है। प्रकाश के मुताबिक अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने होटल के कमरे की चाभी सौंप दी और अपने असुरक्षित घर में लौट आए। दो माह से इसी मकान में रह रहे हैं।

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने छतरपुर में रखी बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के...

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

दिल्ली चुनाव में बीजेपी से मिले घाव! अब पंजाब में आप की मरहम लगाने की तैयारी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली अरविंद...

Topics

More

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    Related Articles