ICSE Result 2023: बिना ट्यूशन पढ़े देहरादून के आदि ने पाई AI दूसरी रैंक, बताया सफलता का राज

ब्राइटलैंड स्कूल देहरादून के 10वीं के छात्र आदि गुप्ता ने 99.60 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप करने के साथ ऑल इंडिया रैंक में भी दूसरा स्थान हासिल किया है। आदि ने बताया कि उन्होंने कीवर्ड्स याद रखे और इन्हीं के दम पर सफलता पाई।

पटेलनगर निवासी आदि ने बताया कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के 10वीं की पढ़ाई की। स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उस पर वह विशेष ध्यान देते थे। घर पर उसका रिवीजन करते थे। उन्होंने घर पर दो से तीन घंटे रोजाना पढ़ाई की। उन्होंने कभी भी पढ़ाई का तनाव नहीं लिया।

आदि ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कीवर्ड्स बहुत जरूरी होते हैं। वह बायोलॉजी और इंग्लिश में कीवर्ड्स याद कर लेते थे। इसके अलावा साइंस और मैथ में कांसेप्ट क्लियर होना चाहिए। इससे पढ़ाई और एग्जाम में आसानी रहती है।

उनके पास हिंदी, साइंस, मैथ, इंग्लिश, कंप्यूटर, इतिहास और भूगोल विषय थे। उन्होंने बताया कि उन्हें गणित, इंग्लिश लिट्रेचर, कंप्यूटर पढ़ना अच्छा लगता है। यही वजह है कि इन सभी विषय में 100 में 100 नंबर आए हैं। इसके साथ ही हिंदी पर भी मेरी कमांड अच्छी है। हिंदी में 100 में 98 नंबर आए हैं।

मुख्य समाचार

राहुल गांधी अगले सप्ताह करेंगे अमेरिका दौरा, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे व्याख्यान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा...

छत्तीसगढ़ में 22 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी...

सेंसेक्स में 1,000 अंकों की उछाल: निवेशकों के लिए 4 महत्वपूर्ण बातें

आज भारतीय शेयर बाजार में एक जोरदार उछाल देखने...

विज्ञापन

Topics

More

    छत्तीसगढ़ में 22 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी...

    ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

    भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

    सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

    Related Articles