JNU मामले पर बोले हरियाणा के गृहमंत्री, ऐसी सोच देश के लिए है घातक

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस की इमारतों पर लिखे गए ब्राह्मण विरोधी नारों को देखते ही देश में आक्रोश का मौहोल है। इतना ही नहीं अब तो यह मामला हरियाणा तक पहुंच गया है ,जहां हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज देश को तोड़ने वाली ताकतों पर जमकर बरसे।
अनिल विज ने दिल्ली के जेएनयू में दीवारों पर लिखे ब्राह्मण विरोधी और बनिया विरोधी नारेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया के खिलाफ लिखे नारे बहुत घातक हैं।

ब्राह्मणों ने हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखा है जबकि बनिया देश के व्यापार में अहम भूमिका निभा रहे है। नारे लिखने वाले ने देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार किया है ऐसी सोच देश के लिए सही नहीं है ऐसी सोच को कुचल देना चाहिए ।

यह देश को तोड़ने की कोशिश है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ जेएनयू की दीवारों पर लिखे ब्राह्मण विरोधी नारों पर हिंदू रक्षा दल भड़क गया है।

संगठन के सदस्यों ने कम्युनिस्ट्स के खिलाफ नारे लिख दिए हैं। हिंदू रक्षा दल ने कम्युनिस्ट्स क्विट इंडिया, कम्युनिस्ट्स आईएसआईएस और जिहादिज क्विट इंडिया जैसे नारे लिखे हैं। हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने जेएनूय के मेन गेट से बाहर ये नारे लिखे है।
इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस से मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 153A/B, 505, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करने की मांग की गई है।

शिकायत मे कहा गया है कि JNU राष्ट्रविरोधी और घृणा फैलाने वाली गतिविधियों का केंद्र बन गया है। ऐसे मे इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके ही इसे रोका जा सकता है।

मुख्य समाचार

मुज़फ्फरनगर में मुस्लिम युवती से बदसलूकी और हिंदू युवक की पिटाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में एक शर्मनाक घटना...

विज्ञापन

Topics

More

    तेलंगाना ने SC श्रेणीकरण लागू करने में हासिल की पहली सफलता, आदेश जारी

    तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जातियों (SC) के भीतर उप-श्रेणियों...

    तीन राज्यों में सर्च ऑपरेशन के बाद केरल से बेंगलुरु छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार

    ​बेंगलुरु में 3 अप्रैल 2025 की रात सुड्डगुंटेपल्या इलाके...

    Related Articles