उत्तराखंड में फिर से सुहाना मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानिए अगले चार दिन के मौसम का हाल

एक बार फिर से उत्तराखंड बादलों से घिर गया। शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। मैदानी क्षेत्र में देहरादून सहित कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी, लेकिन तेज हवाओं ने इसे धूमिल कर दिया। आज शनिवार 17 अप्रैल को भी फिर एक बार से मौसम में बदलाव होने लगा है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए यलो अलर्ट किया गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में भी बादल छाने लगे हैं। कभी कभार तेज हवाएं भी चल रही हैं। शुक्रवार की तरह बीच बीच में छींटे भी पड़ रहे हैं, जो जमीन को भी गीला नहीं कर पा रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज दोपहर बाद से पर्वतीय क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।


मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार पहाड़ों की ऊंची चोटियों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मैदानी क्षेत्र में ही बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिले में अतिवृष्टि की संभावना भी है। आकाशीय बिजली चमकेगी। मैदानी क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कल 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में दोपहर के बाद से कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 19 अप्रैल को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है। अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 21 अप्रैल को भी पर्वतीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

मुख्य समाचार

IPL 2025: टिम डेविड का अर्धशतक बेकार, चिन्नास्वामी में PBKS ने RCB को हराया

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले...

ईरान का अमेरिका से परमाणु समझौते पर बयान: ‘यदि मांगें वास्तविक हों तो संभव’

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को...

केदारनाथ धाम 2 मई को, बद्रीनाथ धाम 4 मई को खुलेंगे श्रद्धालुओं के लिए

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर...

कैमरे में कैद: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, 4 की मौत

नई दिल्ली के एक व्यस्त इलाके में बुधवार को...

विज्ञापन

Topics

More

    IPL 2025: टिम डेविड का अर्धशतक बेकार, चिन्नास्वामी में PBKS ने RCB को हराया

    बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले...

    केदारनाथ धाम 2 मई को, बद्रीनाथ धाम 4 मई को खुलेंगे श्रद्धालुओं के लिए

    उत्तराखंड के चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर...

    मसूरी बस हादसा: दिल्ली से आ रही बस कमानी टूटने से पलटी

    18 अप्रैल 2025 को सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी...

    Related Articles