Uttarakhand Police Bharti: युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्‍तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

उत्तराखंड में युवाओं के सामने जल्द ही रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। इस कड़ी में पुलिस में 1500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जा रहा है। प्रदेश के युवाओं को अब रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा।

पुलिस विभाग में कुछ समय पहले सहायक सब इंस्पेक्टर के नए पद सृजित हुए हैं। इन पदों के सापेक्ष शासन ने 1700 हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति करते हुए इन्हें एएसआई बनाया। हेड कांस्टेबल की पदोन्नति से रिक्त पदों पर कांस्टेबल पदोन्नत किए गए।

अब विभाग में कांस्टेबल के लगभग 1550 पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में घोषणा की थी। इस क्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पदों को भरने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए इसका अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं।

इस समय प्रदेश में थाने व चौकियों में कांस्टेबल की खासी कमी महसूस की जा रही है। इससे रात्रि गश्त में भी दिक्कत हो रही है। वहीं प्रदेश में इस समय वर्षाकाल के कारण जगह-जगह पुलिस को राहत व बचाव कार्यों में भी जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शासन अब इन पदों को भरने की कवायद में जुट गया है।

मुख्य समाचार

गुजरात में फर्जी कोर्ट का भंडाफोड़! नकली जज गिरफ्तार

गुजरात के गांधीनगर में एक व्यक्ति ने खुद को...

राशिफल 22-10-2024: आज इन राशियों का हनुमान जी की कृपा से होगा मंगल

मेष: वित्तीय लाभ की संभावना है, कामकाज में सुधार...

सीएम धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात, फिल्म नीति को सराहा

सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता...

Topics

More

    गुजरात में फर्जी कोर्ट का भंडाफोड़! नकली जज गिरफ्तार

    गुजरात के गांधीनगर में एक व्यक्ति ने खुद को...

    राशिफल 22-10-2024: आज इन राशियों का हनुमान जी की कृपा से होगा मंगल

    मेष: वित्तीय लाभ की संभावना है, कामकाज में सुधार...

    घर बैठे पायें बिजली बिल से जुड़ी समस्त जानकारी सिर्फ एक कॉल पर

    घर बैठे पायें बिजली बिल से जुड़ी समस्त जानकारी-1912...

    Related Articles