भारत की मदद के लिए दोस्तों ने बढ़ाए हाथ, यूके ने भेजे 100 वेंटीलेटर तो फ्रांस भेजेगा लिक्विड ऑक्सीजन

कोरोना वायरस से भारत में तबाही मची हुई है। आए दिन अस्पतालों में बढ़ते मरीजों ने चिंता पैदा कर दी है। वहीं ऑक्सीजन के कारण मरीजों की मौत हो रही है। 
ऐसे में कई देश भारत की मदद को आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में यूके से 100 वेंटिलेटर और 95 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स सहित महत्वपूर्ण चिकित्सा सप्लाई आज सुबह भारत पहुंची है। विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।

इधर फ्रांस, अमेरिका और जर्मनी सहित कई अन्य देशों ने भी भारत की मदद करने की घोषणा की है। वहीं कुछ देशों से तो मदद का सामान भारत के हवाईअड्डों पर उतरने भी लगा है।

लिक्विड ऑक्सीजन भेजेगा फ्रांस 

हाल ही में कोरोना के खिलाफ जंग में भारत की मदद के लिए फ्रांस ने घोषणा की है कि वह भारत को आठ उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन जनरेटर, पांच दिनों के लिए 2000 रोगियों के लिए लिक्विड ऑक्सीजन, साथ ही 28 वेंटिलेटर और आईसीयू के लिए उपकरण प्रदान करेगा। 

मुख्य समाचार

राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

बिहार में जमकर हंगामा, कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज-कन्हैया कुमार हिरासत में

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान...

विज्ञापन

Topics

More

    राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

    शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

    Related Articles