नैनीताल में आई फ्लू का कहर, अस्पतालों में तेजी से बढ़ रहे मरीज; बरतें सावधानी

इन दिनों देश के हर कोने में आई फ्लू का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में भी आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नैनीताल में आई फ्लू से बच्चे भी परेशान हैं। शहर में आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि बीडी पांडे अस्पताल में पिछले दो सप्ताह में ही सौ से अधिक मरीज उपचार को पहुंच चुके है।

बढ़ते आई फ्लू के प्रकोप को देखते हुए अस्पताल में सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है। वहीं चिकित्सक भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। मानसून के दौरान आई फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है। यह आंखों का एक प्रकार का संक्रमण है जिसमें आंख में दर्ज, खुजली होने जैसी समस्या बनी रहती है।

बीडी पांडे अस्पताल में सामान्य तौर पर रोजाना 30 से 40 आंखों के मरीज उपचार को पहुंचते है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका लोहनी ने बताया कि बीते दो सप्ताह से आई फ्लू के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। उनको उपचार के साथ ही इससे बचाव के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

डॉ लोहनी के अनुसार वर्षा व गंदगी वाले पानी के आंखों के संपर्क में आने से आई फ्लू होने की संभावना होती है। जिसे ठीक होने में अधिकतम दो सप्ताह तक का समय लग सकता है। आई फ्लू में आंखों का लालपन, दर्द, सूजन, सुबह नींद खुलने पर आंखें चिपकना, आंखों में खुजली व आंखों से पानी आना जैसे लक्षण सामने आते है।

मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया से किया चैंपियन ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    Related Articles