केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी, निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। बता दे कि केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी के साथ साथ निचले हिस्सों में बूंदाबांदी का क्रम शुरू हो गया है। जिससे समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

हालांकि ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश  में बादल छाये रह सकते हैं।

साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। मैदानों में सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ने की आशंका है।

जनवरी के प्रथम सप्ताह में शुष्क रहने के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेशभर में बुधवार को दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के बीच सर्द हवाओं ने दुश्वारियां बढ़ा दीं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी से पारे ने गोता लगाया और कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

हालांकि चारधाम समेत अन्य ऊंची चोटियों पर मध्यम हिमपात  के एक से दो दौर हुए। निचले हिस्सों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।

केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर बर्फवारी होने से निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं जनपद के अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

अधिक ठंड पड़ने से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यो की रफ्तार सुस्त हो गई है। बुधवार को सुबह से ही मौसम में आए बदलाव के चलते पूरे जनपद में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। केदारनाथ में दोपहर बाद हल्की बर्फवारी शुरू हुई। जिससे तापमान माइनस 10 से नीचे आ गया है।

मुख्य समाचार

अभिजीत मुहूर्त में ठीक 12 बजे हुआ भगवान राम का सूर्य तिलक, ललाट पर पड़ीं सूर्य किरण

अयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक हो गया. अभिजीत मुहूर्त...

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को...

30,000 से अधिक स्टार्टअप्स को मिला GeM से ₹38,500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार अवसर

​सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने 30,000 से अधिक स्टार्टअप्स के...

Topics

    More

    30,000 से अधिक स्टार्टअप्स को मिला GeM से ₹38,500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार अवसर

    ​सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने 30,000 से अधिक स्टार्टअप्स के...

    वक्फ संशोधन विधेयक 2025 बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को...

    Related Articles