दवा फैक्टरी में लगी भीषण आग, काम कर रहे कर्मचारियों में मची भगदड़, चार घंटे बाद पाया काबू

रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुहाना के पास मंगलवार की सुबह एक दवा फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सुबह यश फार्मा फैक्टरी में कर्मचारी काम रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से फैक्टरी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया फैक्टरी में आग शार्ट सर्किट से बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया से किया चैंपियन ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    Related Articles