हल्द्वानी में पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

टीपीनगर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी हल्द्वानी में बीते 10 साल से मजदूरी का कार्य करता है।

पुलिस के अनुसार मूल नेपाल और हाल जीतपुर नेगी रामपुर रोड निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर बीते 12 मार्च की रात दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी पिता ने नाबालिग बेटी मुंह बंद रखने के लिए डराया-धमकाया भी था। इस घटना के बाद से किशोरी गुमसुम रहने लगी।

इनके घर के बगल में किशोरी का चाचा भी रहता था, बेटी की ऐसी हालत को देखकर परिजनों से उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बता दी। पिता की ऐसी करतूत सुनकर सभी हैरान रह गये। किशोरी की मां की वर्ष 2013 में मौत हो चुकी है।

इसके बाद किशोरी के चाचा ने अपने बड़े भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई मंगल सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

मुख्य समाचार

उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन...

कोलकाता रेप और हत्या के मामले में आया बड़ा अपडेट, संदीप घोष का पंजीकरण रद्द

कोलकाता रेप और हत्या के मामले में केंद्रीय जांच...

Ind Vs Bang Ist Test: पहला दिन अश्विन-जडेजा के नाम, टीम इंडिया का स्कोर 339/6

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले...

दिल्ली: आतिशी के साथ ये विधायक मंत्री लेंगे शपथ, एक नया नाम

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी 21 सितंबर...

Topics

More

    उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

    देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन...

    Ind Vs Bang Ist Test: पहला दिन अश्विन-जडेजा के नाम, टीम इंडिया का स्कोर 339/6

    टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले...

    Related Articles