रामनगर में दरिंदे पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म, इंसाफ दिलाने थाने पहुंची मां

उत्तराखंड के रामनगर में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्तों को कलंकित करने की शर्मनाक घटना सामने आयी है। बता दे कि पिता पर 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल कराने की कवायद चल रही है।

बताया जा रहा है कि यह घटना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की है। जहां सोमवार को एक महिला कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने महिला से पूरी घटना की जानकारी ली।
हालांकि महिला का कहना है कि उसका पति बेटी से अकारण मारपीट करता है। उसकी गैरमौजूदगी में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट तथा मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पीड़िता का मेडिकल कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मुख्य समाचार

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

दिल्ली चुनाव में बीजेपी से मिले घाव! अब पंजाब में आप की मरहम लगाने की तैयारी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली अरविंद...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

Topics

More

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    Related Articles