बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म ले ली जान

आरोपी सिकंदर सिंह की तीन बेटियां थीं। एक बेटी उसने किसी को गोद दे दी थी। बाकी दोनों बच्चियों पर उसका कहर जारी था। एक साल चार माह की एकम उसके सितम सह नहीं पाई और दम तोड़ गई। बच्ची की मौत के बाद आरोपी ने हर कदम पर झूठ बोला। पत्नी से कहा कि बच्ची सो रही है। वहीं अस्पताल की डॉक्टर से कहा कि वह बेड से गिर गई है।

पंजाब के श्री चमकौर साहिब के गांव भल्याण में एक व्यक्ति ने बेटे की चाह में अपनी एक साल चार माह की बेटी की जिंदगी ही छीन ली। मरने के बाद आरोपी ने बच्ची को बिस्तर पर लिटा दिया और पत्नी से कहा कि वह सो रही है। इस दरिंदे की हरकतों के बारे में जानकर एक बारगी तो पुलिस भी सन्न रह गई। सिकंदर सिंह घर में लड़का न होने के कारण सीमा और दोनों बेटियों से मारपीट करता था। पिटाई से तंग होकर सीमा अधिकतर अपने मायके परिवार में रहती थी। आरोप है कि शुक्रवार को भी सिकंदर ने अपनी बच्ची एकम के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्ची एकम की मां सीमा ने बताया कि उसके पति ने सुबह बच्ची को पीटा और उसे बिस्तर पर लिटा दिया। सीमा के पूछने पर उसने कहा कि वह सो रही है, लेकिन जब सीमा ने दो घंटे बाद देखा तो बच्ची की सांस नहीं चल रही थी। तब सिकंदर सिंह बच्ची को सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच अधिकारी स्वाति धीमान ने बताया कि बच्ची के पिता सिकंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी बाकी है।

मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया से किया चैंपियन ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    Related Articles