Doiwala: युवती बनाने लगी वीडियो तो क्रोधित हुए गजराज, उल्‍टे पैर भागी गले तक आ गई जान

डोईवाला के सत्तीवाला में आबादी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 8 बजे अचानक हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया। हाथी को अपनी ओर आता देख मार्ग में आवाजाही कर रहे लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान लोगों ने उसे पत्थर मारकर जंगल में भगाने की कोशिश की। जिस पर हाथी क्रोधित हो गया और हमला करने के लिए उनकी तरफ दौड़ता हुआ दिखाई दिया।

साथ ही डोईवाला दूधली मार्ग पर जा रहे वाहनों पर भी हाथी ने हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी पर जा रही स्थानीय युवती भी रुक कर वीडियो बनाने लगी, जिसे देख हाथी उसके पीछे दौड़ने लगा। युवती स्कूटी छोड़कर भाग गई तो हाथी ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जिस जगह पर हाथी चहल कदमी कर रहा था वहां पर एक निजी विद्यालय भी है और गनीमत यह रही कि घटना के समय स्कूल का समय नहीं था। अन्यथा बच्चों पर भी हाथी हमलावर हो सकता था। बता दे हाथी को मार्ग पर घूमते हुए देख वन विभाग ने आतिशबाजी कर हाथी को भगाने के प्रयास किए। काफी देर तक हाथी मार्ग पर चहलकदमी करता रहा और बाद में जंगल की ओर चला गया।

मुख्य समाचार

Women T20 WC Final: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता खिताब

दुबई|… एमिलिया केर और रोजमेरी मैयर की शानदार गेंदबाजी...

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर सहित छह लोगों की मौत

रविवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड...

Topics

More

    Women T20 WC Final: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता खिताब

    दुबई|… एमिलिया केर और रोजमेरी मैयर की शानदार गेंदबाजी...

    रोहिणी ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, पढ़ें 10 बड़े अपडेट

    दिवाली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में हुए...

    Ind Vs Nz: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता बेंगलुरु टेस्ट, सीरीज में ली 1-0 की लीड

    न्यूजीलैंड ने भारत को बारिश से प्रभावित रहे बेंगलुरु...

    Related Articles