दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, कल बारिश कि संभावना

मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आया। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अलाव जलाकर लोग हाथ सेककर ठंड में खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में बारिश होने के आसार है। बारिश के बाद दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। साथ ही मौसम साफ हो सकता है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक दिल्ली का जाफरपुर व मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मुख्य समाचार

विज्ञापन

Topics

    More

    डोनाल्ड ट्रम्प के ‘टैरिफ बम’ से कई देशों के शेयर धड़ाम

    वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणाओं के बाद...

    Related Articles