Water Crisis: भीषण गर्मी में पेयजल को तरस रहे ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी

भीषण गर्मी में पिछले पंद्रह दिन से पेयजल को तरस रहे ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर दिखाई दिया। जाटोवाला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने ओवरहेड टैंक के नीचे जाकर जल निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। मांग की कि अधूरी पाइप लाइन को जल्द पूरा किया जाए। पंप हाउस का जल्द निर्माण कार्य कराया जाए।

ग्रामीणों ने कहा कि समस्या जल्द हल न होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत आजकल पछवादून में जगह जगह पेयजल योजनाओं से जुड़े कार्य हो रहे हैं। ग्राम पंचायत जटोवाला में जल निगम ने ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा करा दिया है। लेकिन न तो पाइप लाइन ही दाबी गई और न ही पंप हाउस ही बन पाया। जिस कारण पिछले पंद्रह दिन से ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जिससे आक्रोश ग्रामीणों विशेषकर महिलाएं ओवरहेड टैंक पर पहुंची और पंपिंग स्टेशन परिसर में जोरदार नारेबाजी के साथ जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार व जेई की मिलीभगत से पाइप लाइन आधी अधूरी है, जो पाइप लाइन का कार्य चल रहा है, वह पाइप खेतों व गलियें में पड़े होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी हुई है। ग्रामीणों को कहीं से भी पानी नहीं मिल रहा है। जल संस्थान अधिकारी कह रहे हैं कि यह कार्य जल निगम बना रहा है। ग्रामीण 15 दिन से पानी नहीं मिलने से भीषण गर्मी में बेहाल हैं।

मुख्य समाचार

ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

महाराष्ट्र में कक्षा 1 से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किया गया

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के स्कूलों में कक्षा 1...

विज्ञापन

Topics

More

    ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

    भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

    सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

    Related Articles