मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने दी राहत, नया बैंक खाता खोलकर सैलरी निकालने की दी इजाजत

दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को नया बैंक अकाउंट को नया बैंक अकाउंट खोलकर सैलरी निकालने की अनुमति दे दी है।

सिसोदिया को शराब घोटाला में सीबीआई और ईडी दोनों जांच एजेंसियों द्वारा आरोपित बनाया गया है। सिसोदिया के सभी खाते जांच एंजेंसियों ने सीज किए हुए हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। सिसोदिया ने हाल ही में चिकित्सा और अन्य खर्चों के लिए बैंक खाते से कुछ रकम निकालने की अनुमति मांगी थी।

सिसोदिया ने नया बैंक खाता खोलने की आनुमति मांगी थी। मनीष सिसोदिया ने कोर्ट को कहा था कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। उनके इलाज के लिए और घर खर्च के लिए पैसे की जरूरत है। लेकिन ईडी ने उनका बैंक अकाउंट फ्रिज किया हुआ है। जिसके चलते पैसे निकाल नहीं जा सकते। ऐसे में पत्नी की बीमारी और घर खर्च के लिए पैसे देने में वह असमर्थ हैं।

मुख्य समाचार

सेंसेक्स में 1,000 अंकों की उछाल: निवेशकों के लिए 4 महत्वपूर्ण बातें

आज भारतीय शेयर बाजार में एक जोरदार उछाल देखने...

ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

महाराष्ट्र में कक्षा 1 से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किया गया

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के स्कूलों में कक्षा 1...

विज्ञापन

Topics

More

    ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

    भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

    सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

    Related Articles