चमोली हादसे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला; की कड़ी कार्रवाई की मांग

चमोली में नमामि गंगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुई घटना पर कांग्रेसियों में आक्रोश बना हुआ है। बता दे उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

गुरुवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेसी एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि चमोली में नमामि गंगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर दुखद घटना हुई है। 16 लोग करंट लगने से मर गए और 10 झुलसे हैं। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध राज्य सरकार मुकदमा दर्ज कराए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करें।

इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, सुनील पांडे, कवि जोशी, गोपा धपोला, बबलू नेगी, ललित गिरी, मुन्ना पांडे, रेखा देवी, पूजा आर्या, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हेमा दफौटी, दर्शन जोशी, नरेंद्र सिंह, फिरोज खान, राजेंद्र भंडारी, दान सिंह, पंकज परिहार, रंजीत दास आदि उपस्थित थे।

मुख्य समाचार

बीड़ सरपंच हत्या मामला: धनंजय मुंडे को सह-आरोपी बनाने की मांग

महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे...

नोएडा: काउंटी ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, 30 टीमों ने लिया एक्शन

नोएडा में काउंटी ग्रुप और उससे जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केदारनाथ रोपवे ब्रिज को 4081 करोड़ रुपये से मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड के केदारनाथ से सोनप्रयाग तक...

Topics

More

    अमृतसर के गांव में 23 किलो हेरोइन बरामद, तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस

    पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला स्थित देवी दासपुरा...

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केदारनाथ रोपवे ब्रिज को 4081 करोड़ रुपये से मंजूरी दी

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड के केदारनाथ से सोनप्रयाग तक...

    Related Articles